मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक RPG Life Sciences Ltd ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने स्पेशल और फाइनल डिविडेंड मिलाकर कुल ₹24 प्रति शेयर के कैश डिविडेंड की सिफारिश की है। साथ ही कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।
कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 28 अप्रैल 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में ₹20 का फाइनल डिविडेंड और ₹4 का स्पेशल डिविडेंड प्रस्तावित किया गया है। यह डिविडेंड ₹8 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा। यह प्रस्ताव 16 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए आयोजित होने वाली 18वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 (शुक्रवार) तय की है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के पात्र माने जाएंगे।
डिविडेंड के इतिहास की बात करें तो RPG Life Sciences ने:
- वर्ष 2023-24 में ₹16 प्रति शेयर,
- वर्ष 2022-23 में ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।
अब 2024-25 में ₹24 प्रति शेयर की सिफारिश कंपनी के सबसे बड़े कैश डिविडेंड के रूप में दर्ज की गई है।
RPG Life Sciences शेयर प्राइस प्रदर्शन
17 जून 2025 को BSE पर यह स्टॉक ₹2361.25 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 1.79% कम था।
- बीते एक महीने में शेयर ने 8%
- तीन महीने में 11%
- छह महीने में 5%
- एक साल में 54%
- दो साल में 157%
- तीन साल में 359%
- और पांच साल में 789% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
कंपनी की मौजूदा मार्केट कैपिटल ₹3,905.27 करोड़ (18 जून 2025) है और यह फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में एक मजबूत व स्थिर कंपनी मानी जाती है।
यह पढ़ें :
बजाज ऑटो का डिविडेंड धमाका : ₹210 प्रति शेयर, रिकॉर्ड डेट इस शुक्रवार
कैसे प्रिया ने 5 साल में SIP से बनाई संपत्ति – एक रियल केस स्टडी

नम्रता मरकाम एक जागरूक निवेशक और समर्पित लेखिका हैं, जो विशेष रूप से म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट, और बीमा जैसे वित्तीय विषयों पर लेखन करती हैं, वह Satyajeetsing.in ब्लॉग की सह-संस्थापक हैं और अपने पति सत्यजित सिंह मरकाम के साथ मिलकर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को संचालित कर रही हैं.
नम्रता का लेखन डेटा-सोर्स, मिडिया रिपोर्ट्स, और सरकारी पोर्टल्स पर आधारित होता है, जिससे पाठकों को हर जानकारी सटीक और व्यवहारिक रूप में मिले